
कलीसिया का स्वस्थ सदस्य कौन होता है?
कलीसिया का स्वस्थ सदस्य कौन होता है? इसका संकेत मार्क डेवर की पुस्तक स्वस्थ कलीसिया क्या है? से लिया गया है, जिसने बाइबल और ऐतिहासिक रूप से स्वस्थ कलीसिया की परिभाषा प्रस्तुत की थी। पास्टर तबीती आन्यावीले अगले प्रश्न का उत्तर देने का प्रयास करते हैं: जो “पवित्रशास्त्र के प्रकाश में कलीसिया का स्वस्थ सदस्य कैसा दिखाई देता है?” परमेश्वर चाहता है कि हम स्थानीय कलीसिया, ख्रीष्ट की देह में एक सक्रिय और महत्वपूर्ण भूमिका को निभाएँ। वह चाहता है कि हम स्थानीय कलीसिया को पृथ्वी पर किसी भी अन्य स्थान की तुलना में अधिक गहराई से अद्भुत और अर्थपूर्ण घर के रूप में अनुभव करें। वह चाहता है कि उसकी कलीसियाएँ स्वस्थ स्थान हों और उन कलीसियाओं के सदस्य भी स्वस्थ हों। यह पुस्तक बताती है कि कैसे स्थानीय कलीसिया में सदस्यता अपने सदस्यों में आत्मिक विकास उत्पन्न कर सकती है और कैसे प्रत्येक सदस्य कलीसया के सम्पूर्ण उन्नत्ति और स्वास्थ्य में योगदान दे सकता है।