इन प्रत्येक खण्डों में एक बात जोड़ी जा सकती है जिसे मैंने सूचीबद्ध नहीं किया है, अर्थात्, आप आपसी असहमतियों के मध्य कैसे जीवन जीते तथा व्यवहार करते हैं? आप यह निर्णय कैसे करते हैं कि सम्बन्धों को जोखिम में डाले बिना भी कौन सी असहमतियाँ बनी रह सकती हैं? इसलिए जैसे – जैसे आप प्रत्येक उपशीर्षक को समझते हैं, तो इस बात को चर्चा में सम्मिलत करें।
ईश्वरविज्ञान
- सब कुछ के विषय में … आप क्या विश्वास करते हैं?
- यदि सम्भव है तो डिज़ायरिंग गॉड अफर्मेशन ऑफ फ़ेथ (विश्वास की पुष्टि) को पढ़ें, यह देखने के लिए कि आप दोनों बाइबल के विभिन्न सिद्धांतों के विषय में क्या विश्वास करते हैं।
- यह पता करें कि आप अपने विचारों को कैसे निर्मित करते हैं। विश्वास करने की प्रक्रिया क्या है? आप कैसे बाइबल को उपयोग में लाते हैं?
आराधना और भक्ति
- सामूहिक आराधना कितनी महत्वपूर्ण है? इसके साथ ही कलीसिया की अन्य गतिविधियों में भाग लेना कितना महत्वपूर्ण है?
- कलीसिया के छोटे जवाबदेही समूह का भाग बनना कितना महत्वपूर्ण है?
- जीवन और आराधना में संगीत का क्या महत्व है?
- आपके दिन-प्रतिदिन के व्यक्तिगत भक्तिमय कार्य क्या हैं? (प्रार्थना करना, वचन पढ़ना, मनन करना, कंठस्थ करना)
- हमारा पारिवारिक भक्तिमय अध्ययन कैसा दिखेगा? इसमें कौन अगुवाई करेगा?
- क्या हम इस भक्तिमय अध्ययन को अभी उचित रीति से कर रहे हैं: जैसे कि अपने जीवन और भविष्य के विषय में एक साथ प्रार्थना करना, एक साथ बाइबल पढ़ना?
पति और पत्नी
- घर की अगुवाई करने और अधीन होने का बाइबल में और हमारे विवाह में क्या अर्थ है?
- ऐसी परिस्थितियों के विषय में क्या अपेक्षा रखते हैं जब हम दोनों में से कोई विपरीत लिंग के व्यक्ति के साथ अकेला होगा?
- घर के कार्यों में हम किस प्रकार हाथ बटाएंगे: जैसे कि साफ-सफाई करना, खाना बनाना, बर्तन धोना, बगीचे का काम करना, कार का रखरखाव, मरम्मत करना, भोजन हेतु खरीदारी करना और घरेलू वस्तुओं का प्रबन्ध करना?
- एक दूसरे के साथ घनिष्ठता रखने के प्रति क्या अपेक्षाएं हैं?
- एक उत्तम प्रतिदिन की शाम किस रीति की प्रतीत होगी?
- घर की कार्यसूची कौन देखता है — या दो कार्यसूची हैं?
बच्चे
- क्या हमारे बच्चे होने चाहिए? यदि हाँ, तो कब? और क्यों?
- कितने बच्चे होने चाहिए?
- कितने समय के बाद होने चाहिए?
- क्या हम गोद लेने पर विचार करेंगे?
- (बच्चों के साथ ) व्यवहार करने के मापदण्ड क्या हैं?
- उन्हें अनुशासित करने के उचित साधन क्या हैं? जब वे गलती करें … तब उन्हें कितनी बार छड़ी लगाएंगे?
- उनके साथ बिताए गए समय की क्या अपेक्षाएं हैं और वे कितने बजे सोएंगे?
- आप उनके प्रति अपने स्नेह को किस प्रकार प्रकट करेंगे?
- उनकी पढ़ाई के विषय में आप क्या सोचते हैं? घर पर शिक्षा देंगे? क्रिश्चन स्कूल में भेजेंगे? पब्लिक स्कूल में भेजेंगे?
जीवनशैली
- क्या अपना स्वयं का घर होना चाहिए या नहीं होना चाहिए? और क्यों?
- आस-पास का वातावरण किस प्रकार का होना चाहिए? और क्यों?
- आने-जाने के लिए कितने साधन चाहिए? नई गाड़ी होनी चाहिए या पुरानी गाड़ी होनी चाहिए?
- सामान्य रीति से धन के विषय में क्या दृष्टिकोण रखते हैं। कलीसिया को कितना धन देंगे?
- धन सम्बन्धी निर्णय आप कैसे लेते हैं?
- आप कपड़े कहां से खरीदेंगे: मंहगी दुकान से? सस्ती दुकान से? अथवा मध्यम वर्ग की दुकान से? और यहीं से क्यों?
मनोरंजन
- हमें मनोरंजन पर कितना पैसा व्यय करना चाहिए?
- हमें कितनी बार बाहर खाने जाना चाहिए? और कहाँ जाना चाहिए?
- हमें कितनी बार खाने के लिए बाहर जाना चाहिए? और कहाँ जाना चाहिए?
- क्या हमारे पास टेलीविज़न (टी.वी.) होना चाहिए? और कहाँ रखेंगे? क्या-क्या देखेंगे? कितने समय तक देखेंगे?
- सिनेमा और थिएटर के लिए क्या मापदण्ड हैं? बच्चों के लिए हमारे दिशानिर्देश क्या होंगे?
मतभेद
- कौन सी बातें आपको क्रोधित करती हैं?
- आप अपनी झुंझलाहट या क्रोध को कैसे नियन्त्रित करते हैं?
- कष्टप्रद मुद्दों को सबसे पहले किसे उठाना चाहिए?
- क्या होगा यदि हम दोनों किसी बात पर असहमत हों कि इस बात के विषय में क्या किया जाना चाहिए और क्या यह बात गम्भीर है?
- क्या हम एक-दूसरे से क्रोधित होकर सोने चले जाएंगे?
- मित्रों या परामर्शदाताओं से सहायता प्राप्त करने के विषय में हमारा क्या विचार है?
काम
- जीविका अर्जित करने वाला मुख्य व्यक्ति कौन है?
- क्या पत्नी को भी बाहर जाकर कार्य करना चाहिए? बच्चे होने से पहले बाहर कार्य करना चाहिए? जब बच्चे घर पर हैं तब बाहर कार्य करना चाहिए? बच्चों के बड़े होने के बाद बाहर कार्य करना चाहिए?
- बच्चों को दूसरों की देखभाल (डेकेयर) में छोड़कर कार्य पर जाने के विषय में आपके क्या विचार हैं?
- इस बात को क्या निर्धारित करता है कि हम कहाँ रहेंगे? क्या काम करेंगे? किसका काम करेंगे? कौन सी कलीसिया में जाएंगे? कैसा परिवार होगा?
मित्र
- क्या जीवन साथी के बिना अपने मित्रों के साथ कहीं जाना या कुछ कार्य करना उचित है?
- ऐसी स्थिति में हम क्या करेंगे यदि हम दोनों में से एक को वास्तव में अमुक व्यक्ति के साथ घूमना अच्छा लगता है और दूसरे को अच्छा नहीं लगता है?
स्वास्थ्य और बीमारी
- क्या आपको कोई ऐसी बीमारी या शारीरिक समस्या है जो हमारे सम्बन्धों को प्रभावित कर सकती है? (जैसे कि एलर्जी, कैंसर, खाने के विकार, यौन रोग, इत्यादि)
- क्या आप ईश्वरीय चंगाई में विश्वास करते हैं, और प्रार्थना चिकित्सीय उपचार से किस प्रकार सम्बन्धित है?
- आप व्यायाम और स्वस्थ भोजन के विषय में क्या विचार रखते हैं?
- क्या आपका कोई ऐसा स्वभाव (आदत) है जो स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डालता है?