एक बड़ा चित्र बाइबल कहानी (The Big Picture Story Bible)
डेविड आर. हेल्मOriginal price was: ₹1,399.00.₹699.00Current price is: ₹699.00.
अच्छी कहानी सबको पसन्द आती है –
विशेषकर बच्चों को! पर जिस बात को हम कभी-कभी अनदेखा कर देते हैं, वह यह है कि बाइबल महान् कहानियों के संग्रह से बढ़कर है। यह संसार के लिए परमेश्वर के वास्तविक प्रेम का विवरण है।
“एक बड़ा चित्र बाइबल कहानी (The Big Picture Story Bible)” यह पुस्तक महत्वपूर्ण सच्ची कहानी को प्रस्तुत करती है। बड़े सरल शब्दों और आकर्षक उदाहरण उत्पत्ति से प्रकाशितवाक्य तक परमेश्वर के वचन की कहानी को प्रकट करते हैं। सभी आयु के लोग एक ऐसे परमेश्वर की इस रोमांचक खोज का आनन्द लेंगे जो अपनी बड़ी प्रतिज्ञा को पूरा करता है।
In stock
एक बड़ा चित्र बाइबल कहानी (Exploring The Big Picture Story Bible)
सभी को अच्छी कहानी पसंद होती है—विशेष रूप से बच्चों को! लेकिन हम कभी-कभी यह अनदेखा करते हैं कि बाइबल केवल शानदार कहानियों का संग्रह नहीं है। यह वास्तविक रूप से परमेश्वर के प्रेम की एक सच्ची कहानी है। ‘एक बड़ा चित्र बाइबल कहानी’, जिसमें लेखक और व्याख्याता डेविड हेल्म ने पूरे प्रेम के विषय में पमेश्वर के वचन की पूरी कहानी की यात्रा पर ले जाता है। अपने बच्चे को कहानी को गहराई से समझने और संबोधित करने में सहायता करें।
| Weight | 1.745 kg |
|---|---|
| Dimensions | 23.5 × 23.5 × 3.3 cm |
| प्रकाशक (Publisher) | |
| प्रारूप (Format) | |
| आईएसबीएन (ISBN) | 9788196618896 |










रोहित मसीह –
यह पुस्तक बाइबल कहानी को समझने के लिए सर्वोत्तम है। यद्यपि यह पुस्तक मुख्यतः बच्चों के लिए है। यदि आप सरलता से बाइबल के बड़े चित्र को देखना और सीखना चाहते हैं तो आप भी इस पुस्तक को पढ़ सकते हैं और लाभ उठा सकते हैं।
Santu –
यह पुस्तक बच्चों के लिए तो है ही साथ ही बड़ो के लिए भी लाभदायक है। मैं प्रत्येक माता पिता से कहना चाहूंगा कि यह आपके बच्चों के लिए उत्तम गिफ्ट हो सकती हैं।
राजा झारिया –
इस पुस्तक के माध्यम से बाइबल की कहानी को आसानी से चित्रों के द्वारा बच्चों को समझाकर और पढ़कर सुना सकते हैं। प्रत्येक अभिभावक को यह पुस्तक अपने बच्चों के लिए क्रय करना चाहिए।
Sanjay Kumar –
यह पुस्तक बच्चों के लिए अधिक लाभदायक और उपयोगी है, क्योंकि इस पुस्तक में बाइबल की सम्पूर्ण कहानी को चित्रों के माध्यम से स्पष्टता के साथ व सरलता के साथ समझाया गया है। ताकि बच्चे आसानी से बाइबल के सम्पूर्ण कहानी को सीख सके। इसलिए इस पुस्तक को अपने बच्चों को उपहार स्वरूप दें।
Jyoti –
एक बड़ा चित्र किताब बहुत ही महत्वपूर्ण और दिलचस्प है। विशेषकर बच्चों के लिए इस पुस्तक को आप लगभग 1 साल के बच्चे से लेकर 12 साल तक के बच्चे और उससे ज्यादा के लिए भी उपयोग कर सकते हैं।
यदि बच्चे को पढ़ना भी नहीं आता तो वह चित्र के द्वारा भी समझ सकता है।
यह पुस्तक बहुत ही आवश्यक है पारिवारिक संगति और बच्चों के साथ पढ़ने के लिए ताकि वह बाइबल की एक बड़ी कहानी को समझ सके।
इसके चित्र बहुत ही स्पष्ट है और साथ ही साथ संदेश भी।