परमेश्वर की इच्छा है कि आप उसके निकट आएँ

January 6, 2025

परमेश्वर की इच्छा है कि आप उसके निकट आएँ

आओ हम सच्चे मन के साथ निकट आएँ। (इब्रानियों 10:22)

इस खण्ड में हमें जो आज्ञा दी गई है वह है परमेश्वर के निकट आना। इब्रानियों की पुस्तक के लेखक का महान उद्देश्य यह है कि हम परमेश्वर के निकट आएँ, कि हमारी उसके साथ सहभागिता हो, कि हम एक ऐसे ख्रीष्टीय जीवन से सन्तुष्ट न हो जाएँ जो परमेश्वर से दूर है। 

यह निकट आने की क्रिया कोई शारीरिक क्रिया नहीं है। यह आपकी उपलब्धियों द्वारा स्वर्ग जाने के लिए बाबेल की मीनार का निर्माण करना नहीं है। यह ऐसा कार्य नहीं है जिसमें कि किसी कलीसिया भवन में जाना आवश्यक हो। न ही यह सामने वेदी के पास चले जाने जैसा कोई कार्य है। यह तो हृदय की एक अदृश्य क्रिया है। आप इसे पूर्ण रीति से स्थिर खड़े होकर या अस्पताल की रोग शैय्या पर लेटे रहकर, या ट्रेन में काम पर जाते समय भी कर सकते हैं। 

यह सुसमाचार का केन्द्र है — गतसमनी का बाग और शुभ शुक्रवार इसी के विषय में है — कि परमेश्वर ने हमें अपने निकट लाने के लिए अचम्भित करने वाले और बहुमूल्य कार्य किए हैं। उसने अपने पुत्र को दुख उठाने और मरने के लिये भेजा है, जिससे कि हम उसके द्वारा निकट आ सकें। उसने छुटकारे की महान योजना में जो कुछ भी किया है वह इसलिए है कि हम निकट आ सकें। और वह निकटता हमारे आनन्द और उसकी महिमा के लिए है।

उसे हमारी आवश्यकता नहीं है। यदि हम उससे दूर रहेंगे तो वह दरिद्र नहीं हो जाएगा। त्रिएकता की संगति में आनन्दित रहने के लिए उसे हमारी आवश्यकता नहीं है। परन्तु वह हमारे पापों के पश्चात् भी, अपने पुत्र के द्वारा हमें एक ऐसी वास्तविकता अर्थात् स्वयं तक बिना मूल्य के पहुँच प्रदान करके अपनी दया को प्रकट करता है जो हमारे प्राणों को पूर्ण रीति से और सदा के लिए सन्तुष्ट कर सकती है। “तेरी उपस्थिति में आनन्द की भरपूरी है; तेरे दाहिने हाथ में सुख सर्वदा बना रहता है” (भजन 16:11)।

यह आपके लिए परमेश्वर की इच्छा है, जैसा कि आप इसे अभी पढ़ रहे हैं। इसी कारण ख्रीष्ट मरा: कि आप परमेश्वर के निकट आएँ। 

साझा करें
जॉन पाइपर
जॉन पाइपर

जॉन पाइपर (@जॉन पाइपर) desiringGod.org के संस्थापक और शिक्षक हैं और बेथलेहम कॉलेज और सेमिनरी के चाँसलर हैं। 33 वर्षों तक, उन्होंने बेथलहम बैपटिस्ट चर्च, मिनियापोलिस, मिनेसोटा में एक पास्टर के रूप में सेवा की। वह 50 से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं, जिसमें डिज़ायरिंग गॉड: मेडिटेशन ऑफ ए क्रिश्चियन हेडोनिस्ट और हाल ही में प्रोविडेन्स सम्मिलित हैं।

Articles: 407

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  1. परमेश्वर की इच्छा है कि आप उसके निकट आएँ (Current)

    जॉन पाइपर | January 6, 2025
  2. मृत्यु का पूर्वाभ्यास (Rehearsal)

    जॉन पाइपर | December 31, 2025
  3. तैयार और सशक्त किए गए

    जॉन पाइपर | December 30, 2025
  4. एक भयानक गन्तव्य

    जॉन पाइपर | December 29, 2025
  5. महिमा ही लक्ष्य है

    जॉन पाइपर | December 28, 2025
  6. आपका लक्ष्य क्या है?

    जॉन पाइपर | December 27, 2025
  7. आपदा के विषय में कैसे विचार करें

    जॉन पाइपर | December 26, 2025
  8. क्रिसमस के तीन उपहार

    जॉन पाइपर | December 25, 2025
  9. क्रिसमस के दो उद्देश्य

    जॉन पाइपर | December 24, 2025
  10. परमेश्वर का अवर्णनीय उपहार

    जॉन पाइपर | December 23, 2025
  11. कि तुम विश्वास करो

    जॉन पाइपर | December 22, 2025