कृतज्ञता की गम्भीरता

November 21, 2025

कृतज्ञता की गम्भीरता

परन्तु ध्यान रख कि अन्तिम दिनों में कठिन समय आएँगे। क्योंकि मनुष्य स्वार्थी, लोभी, अहंकारी, उद्दण्ड, परमेश्वर की निन्दा करने वाले, माता-पिता की आज्ञा न माननेवाले, अकृतज्ञ होंगे . . . (2 तीमुथियुस 3ः1-2)

ध्यान दीजिए कि अकृतज्ञता कैसे अहंकार, निन्दा और अनाज्ञाकारिता के साथ चलती है।

एक अन्य स्थान पर पौलुस कहता है, “न तो घृणित कार्य, न मूर्खतापूर्ण बातें, न ठट्ठे की बातें . . . वरन् धन्यवाद ही दिया जाए” (इफिसियों 5ः4)। इसलिए, ऐसा प्रतीत होता है कि कृतज्ञता तथा धन्यवादी होना, कुरूपता और हिंसा के विपरीत है।

इसका कारण यह है कि कृतज्ञता की भावना अहंकारी नहीं, वरन् नम्र भावना है। यह दूसरों को ऊँचा उठाती है न कि स्वयं को। और यह क्रोधित या कड़वी नहीं, वरन् प्रसन्नचित्त है। कटुता के साथ धन्यवादी होना तो पूर्ण रीति से विरोधाभास ही है।  

धन्यवादी हृदय को खोलने की तथा कड़वाहट और कुरूपता और अनादर और हिंसा पर विजय पाने की कुँजी उस परमेश्वर पर दृढ़ विश्वास रखना है, जो कि सृष्टिकर्ता और सम्भालने वाला और प्रावधान कराने वाला और आशा का दाता है। यदि हम इस बात पर विश्वास न कि हमारे पास जो कुछ भी है और जो कुछ हमें पाने की आशा है, उसके लिए हम परमेश्वर के अत्यधिक ऋणी हैं, तब तो कृतज्ञता का स्रोत ही सूख गया है।

इसलिए, मैं इस निष्कर्ष पर पहुँचा हूँ कि अन्तिम समय में हिंसा और ईश-निन्दा और गंदगी और अनाज्ञाकारिता का बढ़ना तो परमेश्वर-सम्बन्धी बात है। हमारी आधारभूत समस्या यह है कि हम जिन बातोंं के लिए सर्वाधिक निर्भर हैं उन्हीं के लिए हम कृतज्ञता की अनुभूति करने में विफल होते हैं।  

जब परमेश्वर के प्रति कृतज्ञता का उच्च सोता पर्वत की चोटी पर सूख जाता है, तो शीघ्र ही पर्वत के निचले स्थानों में पाए जाने वाले धन्यवाद के सभी कुण्ड सूखने लगते हैं। और जब कृतज्ञता जाती रहती है, तो स्वयं की सम्प्रभुता स्वयं के आनन्द के लिए अधिक से अधिक भ्रष्टाचार को अनदेखा करती है।

विनम्र कृतज्ञता की एक महान जागृति के लिए प्रार्थना करें।

साझा करें
जॉन पाइपर
जॉन पाइपर

जॉन पाइपर (@जॉन पाइपर) desiringGod.org के संस्थापक और शिक्षक हैं और बेथलेहम कॉलेज और सेमिनरी के चाँसलर हैं। 33 वर्षों तक, उन्होंने बेथलहम बैपटिस्ट चर्च, मिनियापोलिस, मिनेसोटा में एक पास्टर के रूप में सेवा की। वह 50 से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं, जिसमें डिज़ायरिंग गॉड: मेडिटेशन ऑफ ए क्रिश्चियन हेडोनिस्ट और हाल ही में प्रोविडेन्स सम्मिलित हैं।

Articles: 407

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  1. कृतज्ञता की गम्भीरता (Current)

    जॉन पाइपर | November 21, 2025
  2. मृत्यु का पूर्वाभ्यास (Rehearsal)

    जॉन पाइपर | December 31, 2025
  3. तैयार और सशक्त किए गए

    जॉन पाइपर | December 30, 2025
  4. एक भयानक गन्तव्य

    जॉन पाइपर | December 29, 2025
  5. महिमा ही लक्ष्य है

    जॉन पाइपर | December 28, 2025
  6. आपका लक्ष्य क्या है?

    जॉन पाइपर | December 27, 2025
  7. आपदा के विषय में कैसे विचार करें

    जॉन पाइपर | December 26, 2025
  8. क्रिसमस के तीन उपहार

    जॉन पाइपर | December 25, 2025
  9. क्रिसमस के दो उद्देश्य

    जॉन पाइपर | December 24, 2025
  10. परमेश्वर का अवर्णनीय उपहार

    जॉन पाइपर | December 23, 2025
  11. कि तुम विश्वास करो

    जॉन पाइपर | December 22, 2025