June 13, 2026

विश्वास क्या है? 

आप किसी ख्रीष्टीय से पूछें कि उसके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण बात क्या है, तो सम्भवतः वह कहेगा—विश्वास। परन्तु वास्तव में विश्वास क्या है? क्या विश्वास केवल यह मान लेना है कि परमेश्वर है? क्या विश्वास एक भावना है? या क्या यह उससे कहीं अधिक गहरा है? यदि बाइबल बताती है कि विश्वास ख्रीष्टीय जीवन की नींव है। विश्वास के बिना परमेश्वर को प्रसन्न करना असम्भव है (इब्रानियों 11:6)। फिर भी बहुत से लोग विश्वास के वास्तविक अर्थ को नहीं समझते।

क्या विश्वास केवल विश्वास करना है?

आज लोग प्रायः कहते हैं, “बस विश्वास रखो।” परन्तु बाइबल एक महत्वपूर्ण प्रश्न पूछती है—विश्वास किस पर?

सच्चा विश्वास केवल सकारात्मक सोच या आशावाद नहीं है। बाइबल में विश्वास परमेश्वर और उसकी प्रतिज्ञाओं पर भरोसा करना है। यह यीशु ख्रीष्ट के जीवन, मृत्यु और पुनरुत्थान पर निर्भर रहने का नाम है।

बाइबल विश्वास के विषय में क्या सिखाती है?

बाइबल के अनुसार विश्वास में केवल ज्ञान ही नहीं, वरन् भरोसा भी सम्मिलित है। हम केवल यह नहीं जानते कि परमेश्वर कौन है; हम उस पर निर्भर भी होते हैं। हम केवल यह नहीं मानते कि यीशु उद्धारकर्ता हैं; हम अपने उद्धार के लिए उन्हीं पर भरोसा करते हैं। इसी कारण विश्वास ख्रीष्टीय जीवन का केन्द्र है।


विश्वास क्यों महत्वपूर्ण है?
ख्रीष्टीय जीवन में विश्वास सब बातें विश्वास की धुरी पर घूमती हैं अर्थात् समस्त बातें विश्वास केन्द्रित हैं। आइए हम जानें कि क्यों विश्वास इतना महत्वपूर्ण हैं-

  • विश्वास के द्वारा ही हम परमेश्वर की प्रतिज्ञाओं को प्राप्त करते हैं।
  • विश्वास के द्वारा हम उद्धार प्राप्त करते हैं।
  • विश्वास के द्वारा हम परमेश्वर के साथ चलते हैं।
  • विश्वास के द्वारा हम कठिन परिस्थितियों में भी आशा बनाए रखते हैं।
  • विश्वास के द्वारा हम भविष्य के लिए भरोसा रखते हैं।
  • ख्रीष्टीय जीवन आरम्भ से अन्त तक विश्वास का जीवन है।

    विश्वास के विषय पर अनुशंसित पुस्तक

    बहुत से विश्वासी विश्वास शब्द का उपयोग तो करते हैं, परन्तु उसके वास्तविक अर्थ को गहराई से नहीं समझते। इसलिए हम उत्साहित करते हैं कि डॉ. आर. सी. स्प्रोल की पुस्तक विश्वास क्या है? अवश्य पढ़ें? इस पुस्तक में इस महत्वपूर्ण विषय को सरल और बाइबलीय तरीके से समझाते हैं।

    इस पुस्तक में वे बताते हैं:

    • सच्चा विश्वास क्या है?
    • विश्वास और अन्धविश्वास में क्या अन्तर है?
    • विश्वास का सम्बन्ध उद्धार से कैसे है?
    • केवल तथ्यों को जानना पर्याप्त क्यों नहीं है?
    • यीशु ख्रीष्ट पर भरोसा करने का क्या अर्थ है?

    यह पुस्तक नए विश्वासियों, कलीसिया के सदस्यों और बाइबल अध्ययन समूहों के लिए अत्यन्त उपयोगी है।

    यह पुस्तक किसके लिए है?

    यह पुस्तक विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी है जो:

    • विश्वास के विषय में बाइबलीय समझ चाहते हैं।
    • ख्रीष्टीय जीवन में बढ़ना चाहते हैं।
    • उद्धार और विश्वास के सम्बन्ध को समझना चाहते हैं।

    निष्कर्ष

    विश्वास ख्रीष्टीय जीवन का एक महत्वपूर्ण विषय है। परन्तु सच्चे विश्वास को समझना सदैव सरल नहीं होता। यदि आप जानना चाहते हैं कि बाइबल विश्वास के विषय में वास्तव में क्या सिखाती है, तो आर. सी. स्प्रोल की पुस्तक विश्वास क्या है? आपके लिए एक उत्कृष्ट संसाधन हो सकती है।

    यह छोटी किन्तु प्रभावशाली पुस्तक आपको सच्चे बाइबलीय विश्वास को समझने और ख्रीष्ट पर अपने भरोसे को और दृढ़ करने में सहायता करेगी।

    साझा करें
    रोहित थॉमस
    रोहित थॉमस

    परमेश्वर के वचन का अध्ययन करते हैं और मार्ग सत्य जीवन के साथ सेवा करते हैं।

    Articles: 40