मिशन्स के लिए क्रिसमस का प्रतिरूप

December 18, 2025

मिशन्स के लिए क्रिसमस का प्रतिरूप

जैसे तू ने मुझे संसार में भेजा, मैंने भी उन्हें संसार में भेजा है। (यूहन्ना 17:18)

क्रिसमस मिशन्स के लिए एक प्रतिरूप है। मिशन्स क्रिसमस का एक दर्पण है। जैसा मैं, वैसे ही आप।

उदाहरण के लिए, संकट। ख्रीष्ट अपनों के पास आया और उसके अपनों ने उसे ग्रहण नहीं किया। वैसे ही आप के साथ भी होगा। उन्होंने उसके विरुद्ध षडयन्त्र रचा। आप के साथ भी ऐसा होगा। उसका कोई स्थायी घर नहीं था। आप के साथ भी ऐसा होगा। उन्होंने उसके विरुद्ध झूठे आरोप लगाए। आप के साथ भी ऐसा होगा। उन्होंने उसे कोड़े मारे और उसका ठट्ठा उड़ाया। आप के साथ भी ऐसा होगा। तीन वर्ष की सेवा के पश्चात उसकी मृत्यु हो गई। आप के साथ भी ऐसा होगा।

परन्तु इन सब से भी निकृष्ट एक संकट है जिस से यीशु बच गया। आप के साथ भी ऐसा होगा!

16 वीं शताब्दी के मध्य में, मिशनरी फ्रांसिस ज़ेवियर (1506-1552) ने, चीन देश में अपनी मिशनरी यात्रा के समय जिन विपत्तियों का सामना किया था उनके विषय में मलक्का (आज मलेशिया का एक भाग) के फादर पेरेज़ को, लिखा। उन्होंने कहा, “सभी संकटों से बड़ा संकट परमेश्वर की दया में भरोसे और निश्चयता को खोना होगा . . . उस पर भरोसा न करना किसी भी शारीरिक हानि की तुलना में, जिसे परमेश्वर के सभी शत्रु मिलकर हम पर ला सकते हैं, कहीं अधिक भयानक बात होगी, क्योंकि बिना परमेश्वर की अनुमति के शैतान और उनके मानव सेवक हमारे मार्ग में थोड़ी सी भी बाधा नहीं डाल सकते हैं।”5

सबसे बड़ा संकट जिसका सामना एक सुसमाचार प्रचारक कर सकता है वह मृत्यु नहीं है, वरन् परमेश्वर की दया पर भरोसा न करना है। यदि यह संकट टल जाता है, तो अन्य सभी संकटों का डंक टूट जाता है।

अन्त में परमेश्वर प्रत्येक कटार को हमारे हाथ में एक राजदण्ड बनाता है। जैसा कि जे. डब्ल्यू. एलेक्ज़ैन्डर का कहना है, “वर्तमान श्रम के प्रत्येक पल को अनुग्रह के साथ करोड़ों युगों की महिमा के द्वारा चुकाया जाएगा।”6 

ख्रीष्ट इस संकट से बच गया—परमेश्वर पर भरोसा न करने का संकट। इस कारण परमेश्वर ने उसको अति महान् किया है! जैसे वह, वैसे ही आप।

इस ख्रीष्ट आगमन पर स्मरण रखें कि क्रिसमस मिशन्स के लिए एक प्रतिरूप है। जैसा मैं, वैसे ही आप। और उस मिशन का अर्थ है संकट। और परमेश्वर की दया पर भरोसा न रखना सबसे बड़ा संकट है। आप इस संकट में गिरे तो सब कुछ खो जाएगा। यदि आप इस पर विजय प्राप्त कर लेंगे तो करोड़ों युगों तक कुछ भी आप की हानि नहीं कर पाएगा।


साझा करें
जॉन पाइपर
जॉन पाइपर

जॉन पाइपर (@जॉन पाइपर) desiringGod.org के संस्थापक और शिक्षक हैं और बेथलेहम कॉलेज और सेमिनरी के चाँसलर हैं। 33 वर्षों तक, उन्होंने बेथलहम बैपटिस्ट चर्च, मिनियापोलिस, मिनेसोटा में एक पास्टर के रूप में सेवा की। वह 50 से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं, जिसमें डिज़ायरिंग गॉड: मेडिटेशन ऑफ ए क्रिश्चियन हेडोनिस्ट और हाल ही में प्रोविडेन्स सम्मिलित हैं।

Articles: 407

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  1. मिशन्स के लिए क्रिसमस का प्रतिरूप (Current)

    जॉन पाइपर | December 18, 2025
  2. मृत्यु का पूर्वाभ्यास (Rehearsal)

    जॉन पाइपर | December 31, 2025
  3. तैयार और सशक्त किए गए

    जॉन पाइपर | December 30, 2025
  4. एक भयानक गन्तव्य

    जॉन पाइपर | December 29, 2025
  5. महिमा ही लक्ष्य है

    जॉन पाइपर | December 28, 2025
  6. आपका लक्ष्य क्या है?

    जॉन पाइपर | December 27, 2025
  7. आपदा के विषय में कैसे विचार करें

    जॉन पाइपर | December 26, 2025
  8. क्रिसमस के तीन उपहार

    जॉन पाइपर | December 25, 2025
  9. क्रिसमस के दो उद्देश्य

    जॉन पाइपर | December 24, 2025
  10. परमेश्वर का अवर्णनीय उपहार

    जॉन पाइपर | December 23, 2025
  11. कि तुम विश्वास करो

    जॉन पाइपर | December 22, 2025