अपनी आशा को दृढ़ता से थामे रहो

November 24, 2025

अपनी आशा को दृढ़ता से थामे रहो

इसी प्रकार जब परमेश्वर ने प्रतिज्ञा के वारिसों पर अपने अटल उद्देश्य को और अधिक प्रकट करना चाहा तो उसने शपथ का उपयोग किया, कि हमें दो अटल बातों के द्वारा, जिसमें परमेश्वर का झूठ बोलना असम्भव है, दृढ़ प्रोत्साहन मिले—अर्थात् हमें जो शरण पाने के लिए दौड़ पड़े हैं कि उस आशा को प्राप्त करें (थामे रहें) जो सामने रखी है। (इब्रानियों 6:17-18)

इब्रानियों का लेखक हमें क्यों उत्साहित करता है कि हम अपनी आशा को थामे रहें? यदि हमारी आशा का अन्तिम आनन्द यीशु ख्रीष्ट के लहू के द्वारा प्राप्त और अटल रीति से स्थिर किया गया था, तो फिर परमेश्वर क्यों हमसे कहता है कि हम दृढ़ता से थामे रहें?

इसका उत्तर यह हैः 

  • जब ख्रीष्ट मरा तो उसने थामने के उत्तरदायित्व से हमारी स्वतन्त्रता को मोल नहीं लिया, वरन् दृढ़ता से थामे रहने हेतु सक्षम करने वाली सामर्थ्य को मोल लिया था।
  • उसने हमारी इच्छा-शक्ति के निरस्तीकरण को मोल नहीं लिया था मानो कि हमें थामे रहने की आवश्यक्ता नहीं थी, वरन् हमारी इच्छा-शक्ति को सामर्थ्य प्रदान करने वाले परिवर्तन को मोल लिया, जिससे कि हम दृढ़ता से थामे रहना चाहें।
  • उसने जो मोल लिया वह दृढ़ता से थामे रहने की आज्ञा को रद्द करना नहीं था, वरन् दृढ़ता से थामे रहने की आज्ञा की पूर्ति थी। 
  • उसने जो मोल लिया वह प्रोत्साहन का अन्त नहीं था, वरन् प्रोत्साहन की विजय थी।

वह मरा जिससे कि आप ठीक वही करें जिसे पौलुस ने फिलिप्पियों 3:12 में किया था, “पर मैं उस उद्देश्य की पूर्ति के लिए अग्रसर होता जाता हूँ, जिसके लिए ख्रीष्ट यीशु ने मुझे पकड़ा था।” यह मूर्खता नहीं है, वरन् सुसमाचार है, जब हम किसी पापी को वह करने के लिए कहते हैं जिसे केवल ख्रीष्ट ही उसे करने के योग्य बना सकता है, अर्थात् परमेश्वर पर आशा रखना।

इसलिए, मैं अपने सम्पूर्ण दृदय से आपको प्रोत्साहित करता हूँः आगे बढ़ें और उसे थामें जिसके लिए मसीह ने आपको पकड़ लिया है। इसे अपनी सारी शक्ति से थामे रहें—जो उसकी शक्ति है। आपकी आज्ञाकारिता उसके लहू से मोल लिया हुआ उपहार है।

साझा करें
जॉन पाइपर
जॉन पाइपर

जॉन पाइपर (@जॉन पाइपर) desiringGod.org के संस्थापक और शिक्षक हैं और बेथलेहम कॉलेज और सेमिनरी के चाँसलर हैं। 33 वर्षों तक, उन्होंने बेथलहम बैपटिस्ट चर्च, मिनियापोलिस, मिनेसोटा में एक पास्टर के रूप में सेवा की। वह 50 से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं, जिसमें डिज़ायरिंग गॉड: मेडिटेशन ऑफ ए क्रिश्चियन हेडोनिस्ट और हाल ही में प्रोविडेन्स सम्मिलित हैं।

Articles: 407

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  1. अपनी आशा को दृढ़ता से थामे रहो (Current)

    जॉन पाइपर | November 24, 2025
  2. मृत्यु का पूर्वाभ्यास (Rehearsal)

    जॉन पाइपर | December 31, 2025
  3. तैयार और सशक्त किए गए

    जॉन पाइपर | December 30, 2025
  4. एक भयानक गन्तव्य

    जॉन पाइपर | December 29, 2025
  5. महिमा ही लक्ष्य है

    जॉन पाइपर | December 28, 2025
  6. आपका लक्ष्य क्या है?

    जॉन पाइपर | December 27, 2025
  7. आपदा के विषय में कैसे विचार करें

    जॉन पाइपर | December 26, 2025
  8. क्रिसमस के तीन उपहार

    जॉन पाइपर | December 25, 2025
  9. क्रिसमस के दो उद्देश्य

    जॉन पाइपर | December 24, 2025
  10. परमेश्वर का अवर्णनीय उपहार

    जॉन पाइपर | December 23, 2025
  11. कि तुम विश्वास करो

    जॉन पाइपर | December 22, 2025