परमेश्वर के वचन की बेधने वाली सामर्थ्य

November 18, 2025

परमेश्वर के वचन की बेधने वाली सामर्थ्य

क्योंकि परमेश्वर का वचन जीवित, प्रबल और किसी भी दोधारी तलवार से तेज़ है। वह प्राण और आत्मा, जोड़ों और गूदे, दोनों को आरपार बेधता और मन के विचारों तथा भावनाओं को परखता है। (इब्रानियों 4:12)

परमेश्वर का वचन ही हमारी एकमात्र आशा है। परमेश्वर की प्रतिज्ञाओं का शुभ सन्देश और उसके न्याय की चेतावनियाँ पर्याप्त रीति से धारदार और पर्याप्त रीति से जीवित और पर्याप्त रीति से सक्रिय हैं, जो मेरे हृदय के तल तक जाकर मुझे दिखाती हैं कि पाप के झूठ वास्तव में झूठ ही हैं।

गर्भपात मेरे लिए एक उत्तम भविष्य को उत्पन्न नहीं करेगा। न ही छल, न ही अश्लील कपड़े पहनना, या स्वयं की यौन शुद्धता को गवाँ देना, या कार्य स्थल पर कुटिलता को अनदेखा करना, या तलाक, या प्रतिशोध। और जो बात मुझे इस छल से बचाती है वह है परमेश्वर का वचन।

परमेश्वर की प्रतिज्ञा का वचन ऐसा है कि मानो हमारे हृदयों में पाप के तिलचट्टे (कॉकरोचों) जो कि सन्तुष्टिदायक सुख का भेष धारण किए हुए थे, उन पर भोर की तेज धूप की एक बड़ी खिड़की खोल दी जाए। परमेश्वर ने आपको अपना शुभ सन्देश, अपनी प्रतिज्ञाएँ, अपने वचन इसलिए दिए हैं कि आप पाप के गहरे छल से सुरक्षित रहें जो आपके हृदय को कठोर करने और उसे परमेश्वर से दूर ले जाने और विनाश की ओर ले जाने का प्रयास करते हैं।

विश्वास करने के अपने युद्ध में साहस रखिए। क्योंकि परमेश्वर का वचन जीवित, प्रबल और किसी भी दोधारी तलवार से धारदार है, यह पाप के किसी भी छल से कहीं अधिक गहराई तक प्रवेश करेगा और यह प्रकट करेगा कि वास्तव में क्या मूल्यवान है और वास्तव में भरोसा करने और प्रेम करने योग्य क्या है।

साझा करें
जॉन पाइपर
जॉन पाइपर

जॉन पाइपर (@जॉन पाइपर) desiringGod.org के संस्थापक और शिक्षक हैं और बेथलेहम कॉलेज और सेमिनरी के चाँसलर हैं। 33 वर्षों तक, उन्होंने बेथलहम बैपटिस्ट चर्च, मिनियापोलिस, मिनेसोटा में एक पास्टर के रूप में सेवा की। वह 50 से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं, जिसमें डिज़ायरिंग गॉड: मेडिटेशन ऑफ ए क्रिश्चियन हेडोनिस्ट और हाल ही में प्रोविडेन्स सम्मिलित हैं।

Articles: 407

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  1. परमेश्वर के वचन की बेधने वाली सामर्थ्य (Current)

    जॉन पाइपर | November 18, 2025
  2. मृत्यु का पूर्वाभ्यास (Rehearsal)

    जॉन पाइपर | December 31, 2025
  3. तैयार और सशक्त किए गए

    जॉन पाइपर | December 30, 2025
  4. एक भयानक गन्तव्य

    जॉन पाइपर | December 29, 2025
  5. महिमा ही लक्ष्य है

    जॉन पाइपर | December 28, 2025
  6. आपका लक्ष्य क्या है?

    जॉन पाइपर | December 27, 2025
  7. आपदा के विषय में कैसे विचार करें

    जॉन पाइपर | December 26, 2025
  8. क्रिसमस के तीन उपहार

    जॉन पाइपर | December 25, 2025
  9. क्रिसमस के दो उद्देश्य

    जॉन पाइपर | December 24, 2025
  10. परमेश्वर का अवर्णनीय उपहार

    जॉन पाइपर | December 23, 2025
  11. कि तुम विश्वास करो

    जॉन पाइपर | December 22, 2025