शैतान का मिष्ठान भण्डार

March 22, 2025

शैतान का मिष्ठान भण्डार

इसलिए, जबकि ख्रीष्ट ने शरीर में दुख उठाया तो तुम भी इसी अभिप्राय से हथियार धारण करो, क्योंकि जिसने शरीर में दुख उठाया है, वह पाप से छूट गया है। (1 पतरस 4:1)

पहले तो यह बात उलझन में डाल देती है। क्या ख्रीष्ट को पाप से छूटना था? नहीं! “उसने कोई पाप न किया था”(1 पतरस 2:22)।

फिर यह बात समझ में आती है। जब हम इस विचार को धारण कर लेते हैं कि ख्रीष्ट ने हमारे लिए दुख उठाया था, हम यह जान जाते हैं कि हम उसके साथ मारे गए हैं। “उसने स्वयं अपनी ही देह में क्रूस पर हमारे पापों को उठा लिया, जिस से हम पाप के लिए मरे और धार्मिकता के लिए जीवन व्यतीत करें” (1 पतरस 2:24)। जब हम उसके साथ मरते हैं, हम पाप से छूट जाते हैं।

यह रोमियों 6 के समान है। “यह जानते हुए कि हमारा पुराना मनुष्यत्व उसके साथ क्रूस पर चढ़ाया गया, कि हमारा पाप का शरीर निष्क्रिय हो जाए, कि हम आगे को पाप के दास न रहें: क्योंकि जो मर गया, वह पाप से छूट कर निर्दोष ठहरा . . .। इसी प्रकार तुम भी अपने आप को पाप के लिए मृतक परन्तु ख्रीष्ट यीशु में परमेश्वर के लिए जीवित समझो” (रोमियों 6:6-7,11)।

पतरस कहता है, “तुम भी इसी विचार  को धारण करो!”

पौलुस कहता है, “अपने आप को पाप के लिए मृतक समझो !”

पाप के विरुद्ध हमारे युद्ध का हथियार तो यही विचार  है — अर्थात् यही समझ

जब शैतान से प्रलोभन आते हैं — वासना के लिए, चोरी के लिए, झूठ बोलने के लिए, लोभ के लिए, ईर्ष्या करने के लिए, बदला लेने के लिए, नीचा दिखाने के लिए, डरने के लिए — तो स्वयं को इस विचार से धारण करें: जब मेरे प्रभु ने मुझे पाप से मुक्त कराने के लिए दुख उठाया और मारा गया, तो मैं पाप के लिए मर गया।

जब शैतान आप से कहता है, स्वयं को वासना के सुख से क्यों वंचित रखो? उस समस्या से क्यों निपटा जाए जिससे आप झूठ बोल कर बच सकते थे? क्यों न आगे बढ़कर उस हानिरहित विलासिता को प्राप्त कर लें जिसका आप लोभ करते हैं? क्यों नहीं अगले को वैसा ही दुख देकर न्याय को प्राप्त कर लें?

उसे उत्तर दें: परमेश्वर के पुत्र ने मुझे पाप से छुड़ाने के लिए कष्ट उठाया था (वास्तव में कष्ट उठाया)। मैं यह विश्वास नहीं कर सकता हूँ कि उसने मुझे अभागा बनाने के लिए दुख उठाया था। इसलिए, जिस बात को मोल लेने के लिए वह मरा, वह बात तो अवश्य ही पाप के सुखों से अधिक अद्भुत होगी। क्योंकि मैं उस पर भरोसा करता हूँ, इसलिए तुम्हारे प्रलोभनों के प्रति मेरा आकर्षण सूखकर मर गया है।

हे शैतान, तू हट जा! जब मैं तेरे मिष्ठान भण्डार के सामने से निकलता हूँ, तो मेरे मुँह से अब लार नहीं टपकती है।

साझा करें
जॉन पाइपर
जॉन पाइपर

जॉन पाइपर (@जॉन पाइपर) desiringGod.org के संस्थापक और शिक्षक हैं और बेथलेहम कॉलेज और सेमिनरी के चाँसलर हैं। 33 वर्षों तक, उन्होंने बेथलहम बैपटिस्ट चर्च, मिनियापोलिस, मिनेसोटा में एक पास्टर के रूप में सेवा की। वह 50 से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं, जिसमें डिज़ायरिंग गॉड: मेडिटेशन ऑफ ए क्रिश्चियन हेडोनिस्ट और हाल ही में प्रोविडेन्स सम्मिलित हैं।

Articles: 407

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  1. शैतान का मिष्ठान भण्डार (Current)

    जॉन पाइपर | March 22, 2025
  2. मृत्यु का पूर्वाभ्यास (Rehearsal)

    जॉन पाइपर | December 31, 2025
  3. तैयार और सशक्त किए गए

    जॉन पाइपर | December 30, 2025
  4. एक भयानक गन्तव्य

    जॉन पाइपर | December 29, 2025
  5. महिमा ही लक्ष्य है

    जॉन पाइपर | December 28, 2025
  6. आपका लक्ष्य क्या है?

    जॉन पाइपर | December 27, 2025
  7. आपदा के विषय में कैसे विचार करें

    जॉन पाइपर | December 26, 2025
  8. क्रिसमस के तीन उपहार

    जॉन पाइपर | December 25, 2025
  9. क्रिसमस के दो उद्देश्य

    जॉन पाइपर | December 24, 2025
  10. परमेश्वर का अवर्णनीय उपहार

    जॉन पाइपर | December 23, 2025
  11. कि तुम विश्वास करो

    जॉन पाइपर | December 22, 2025