यीशु इसी पल के लिए मरा था

March 20, 2025

यीशु इसी पल के लिए मरा था

“मैं ख्रीष्ट के साथ क्रूस पर चढ़ाया गया हूँ। अब मैं जीवित नहीं रहा, परन्तु ख्रीष्ट मुझ में जीवित है, और अब मैं जो शरीर में जीवित हूँ, तो केवल उस विश्वास से जीवित हूँ जो परमेश्वर के पुत्र पर है, जिसने मुझ से प्रेम किया और मेरे लिए अपने आप को दे दिया” (गलातियों 2:20)

आज सुबह जब 4:59 पर अलार्म बजा, एक पल के लिए मैंने मृत्यु की वास्तविकता और अपने पक्ष में केवल अपने जीवन को लेकर अत्यन्त पवित्र परमेश्वर के सम्मुख खड़े होने के विषय में विचार किया।

उस विचार से उत्पन्न भय को केवल इस वास्तविकता की चमक ने पीछे छोड़ दिया: यीशु ख्रीष्ट तो इसी क्षण के लिए मरा था।

और फिर वह पल जाता रहा।

मुझे यह तत्काल समझ में आया: कि जब किसी व्यक्ति का हृदय-परिवर्तन होता है तो उसके साथ भी ऐसा ही अनुभव होता है। इसी रीति से ज्ञात होता है कि यीशु ख्रीष्ट वास्तविक है। इसी प्रकार से एक व्यक्ति ख्रीष्ट के प्रेम को सँजोने लगता है। एकाएक पहली बार, वे अपने हृदय की आँखों से इस निर्विवादित वास्तविकता को देखने और अनुभव करने लगते हैं, कि उन्हें दोषी विवेक के साथ परमेश्वर से भेंट करनी होगी।

उस दर्शन का प्रभाव विनाशकारी होता है। इसके द्वारा हमें यह ज्ञात होता है कि एक मध्यस्थ ही केवल हमारी एकमात्र आशा है। हम अपने पक्ष में केवल अपने पापी जीवन को लेकर अकेले खड़े हैं और इस कारण पूर्णतः खोए हुए हैं। यदि परमेश्वर की उपस्थिति में अनन्त काल तक रहने की कोई आशा है, तो हमें एक छुड़ाने वाले, एक प्रतिस्थापन (Substitute), एक उद्धारकर्ता की आवश्यकता होगी।

इस भयंकर संकट के समय पर, यीशु ख्रीष्ट के सुसमाचार के समान कुछ और नहीं चमकता है — “जिसने मुझ से प्रेम किया और मेरे लिए अपने आप को दे दिया” (गलातियों 2:20)। 

वहाँ उसकी उपस्थिति से एक पल पूर्व ही मुझे न्याय के सर्वव्याप्त अन्धकार और भय को देखने की अनुमति प्राप्त हुई — जो कि एक ईश्वरविज्ञानीय अनुमान नहीं, केवल एक तर्कसंगत निष्कर्ष नहीं, केवल एक विचार नहीं, परन्तु आन्तरिक आँख से ज्ञात करने और अनुभूति और निश्चितता से भरी एक झलक थी।

हमारा परमेश्वर भस्म करने वाली आग है। वह बुराई को नहीं देखेगा। हम पूर्ण रूप से खोए हुए हैं। मेरा दोष उस पल में इतना बड़ा, इतना वास्तविक, इतना अविवादित था, कि वहाँ क्षमा याचना करने की कोई सम्भावना भी नहीं थी। वह पल एकाएक किन्तु सम्पूर्णता से, और असीम रीति से आशाहीन था।

इस क्षण में केवल यीशु ही है जो महत्व रखता है। हे ख्रीष्ट! हे ख्रीष्ट! क्या मेरा हृदय आभार के लहर को रोक सकता है?! हे परमेश्वर के उपहार, तू ही मेरी अत्यावश्यक और एकमात्र आवश्यकता है।

साझा करें
जॉन पाइपर
जॉन पाइपर

जॉन पाइपर (@जॉन पाइपर) desiringGod.org के संस्थापक और शिक्षक हैं और बेथलेहम कॉलेज और सेमिनरी के चाँसलर हैं। 33 वर्षों तक, उन्होंने बेथलहम बैपटिस्ट चर्च, मिनियापोलिस, मिनेसोटा में एक पास्टर के रूप में सेवा की। वह 50 से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं, जिसमें डिज़ायरिंग गॉड: मेडिटेशन ऑफ ए क्रिश्चियन हेडोनिस्ट और हाल ही में प्रोविडेन्स सम्मिलित हैं।

Articles: 407

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  1. यीशु इसी पल के लिए मरा था (Current)

    जॉन पाइपर | March 20, 2025
  2. मृत्यु का पूर्वाभ्यास (Rehearsal)

    जॉन पाइपर | December 31, 2025
  3. तैयार और सशक्त किए गए

    जॉन पाइपर | December 30, 2025
  4. एक भयानक गन्तव्य

    जॉन पाइपर | December 29, 2025
  5. महिमा ही लक्ष्य है

    जॉन पाइपर | December 28, 2025
  6. आपका लक्ष्य क्या है?

    जॉन पाइपर | December 27, 2025
  7. आपदा के विषय में कैसे विचार करें

    जॉन पाइपर | December 26, 2025
  8. क्रिसमस के तीन उपहार

    जॉन पाइपर | December 25, 2025
  9. क्रिसमस के दो उद्देश्य

    जॉन पाइपर | December 24, 2025
  10. परमेश्वर का अवर्णनीय उपहार

    जॉन पाइपर | December 23, 2025
  11. कि तुम विश्वास करो

    जॉन पाइपर | December 22, 2025