यीशु मिशन को पूरा करेगा

March 16, 2025

यीशु मिशन को पूरा करेगा

“राज्य का यह सुसमाचार सारे जगत में प्रचार किया जाएगा कि सब जातियों पर साक्षी हो, और तब अन्त आ जाएगा”। (मत्ती 24:14)

मैं यीशु की इस बात से अधिक प्रेरणादायक मिशनरी (सुसमाचार प्रचार-प्रसार) प्रतिज्ञा को नहीं जानता हूँ।

यह नहीं कि: यह सुसमाचार प्रचार किया जाना चाहिए।

यह नहीं कि: सम्भवतः यह सुसमाचार प्रचार किया जा सकता है।

परन्तु यह कि: यह सुसमाचार प्रचार किया जाएगा।

यह एक महान आदेश नहीं है, न ही यह एक महान आज्ञा है। यह एक महान निश्चितता है, एक महान भरोसा है।

इस रीति से बात करने का साहस कौन कर सकता है? वह कैसे जानता है कि यह होगा? यह कैसे सुनिश्चित हो सकता है कि कलीसिया अपने मिशनरी कार्य में असफल नहीं होगी?

उत्तर: मिशनरी सेवा का अनुग्रह उतना ही अप्रतिरोध्य है जितना कि पुनरुज्जीवन (regeneration) का अनुग्रह। ख्रीष्ट वैश्विक उद्घोषणा की प्रतिज्ञा कर सकता है क्योंकि वह सम्प्रभु है। वह मिशन की भविष्य की सफलता को जानता है क्योंकि वह भविष्य बनाता है। सभी जातियाँ सुनेंगी !

एक “जाति” वर्तमान काल का कोई “देश” नहीं है। जब पुराने नियम ने जातियों की बात की गई थी, तो उसने यबूसियों और परिज्जियों और हिव्वियों और एमोरियों और मोआबियों और कनानियों और पलिश्तियों जैसे समूहों को उल्लेखित किया। “जातियाँ” अपनी स्वयं की विशिष्ट भाषा और संस्कृति रखने वाले जातीय समूह होती हैं। भजन 117:1: “हे जाति जाति के सब लोगों,  यहोवा कि स्तुति करो! हे राज्य राज्य के सब लोगों,  उसका जयजयकार करो!” जातियाँ लोग हैं —हम जिन्हें लोगों का समूह (people groups) कहते हैं।

यीशु जो कि परमेश्वर का सम्प्रभु पुत्र और कलीसिया का प्रभु है, उसने सहजता से इस ईश्वरीय उद्देश्य को लिया और एक सम्पूर्ण निश्चितता के साथ व्यक्त किया, “राज्य का यह सुसमाचार सारे जगत में प्रचार किया जाएगा  कि सब जातियों  पर साक्षी हो, और तब अन्त आ जाएगा” (मत्ती 24:14)।

विश्व मिशनों (सुसमाचार प्रचार-प्रसार का कार्य) के अभियान की सफलता पूर्ण रूप से निश्चित है। यह असफल नहीं हो सकता। तो फिर क्या यह उचित नहीं है, कि हम महान विश्वास  के साथ प्रार्थना करें, महान भरोसे  के साथ निवेश करें, और निश्चित विजय के भाव  के साथ जाएँ?

साझा करें
जॉन पाइपर
जॉन पाइपर

जॉन पाइपर (@जॉन पाइपर) desiringGod.org के संस्थापक और शिक्षक हैं और बेथलेहम कॉलेज और सेमिनरी के चाँसलर हैं। 33 वर्षों तक, उन्होंने बेथलहम बैपटिस्ट चर्च, मिनियापोलिस, मिनेसोटा में एक पास्टर के रूप में सेवा की। वह 50 से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं, जिसमें डिज़ायरिंग गॉड: मेडिटेशन ऑफ ए क्रिश्चियन हेडोनिस्ट और हाल ही में प्रोविडेन्स सम्मिलित हैं।

Articles: 407

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  1. यीशु मिशन को पूरा करेगा (Current)

    जॉन पाइपर | March 16, 2025
  2. मृत्यु का पूर्वाभ्यास (Rehearsal)

    जॉन पाइपर | December 31, 2025
  3. तैयार और सशक्त किए गए

    जॉन पाइपर | December 30, 2025
  4. एक भयानक गन्तव्य

    जॉन पाइपर | December 29, 2025
  5. महिमा ही लक्ष्य है

    जॉन पाइपर | December 28, 2025
  6. आपका लक्ष्य क्या है?

    जॉन पाइपर | December 27, 2025
  7. आपदा के विषय में कैसे विचार करें

    जॉन पाइपर | December 26, 2025
  8. क्रिसमस के तीन उपहार

    जॉन पाइपर | December 25, 2025
  9. क्रिसमस के दो उद्देश्य

    जॉन पाइपर | December 24, 2025
  10. परमेश्वर का अवर्णनीय उपहार

    जॉन पाइपर | December 23, 2025
  11. कि तुम विश्वास करो

    जॉन पाइपर | December 22, 2025