जब परमेश्वर स्वयं की शपथ खाता है

November 23, 2025

जब परमेश्वर स्वयं की शपथ खाता है

जब परमेश्वर ने शपथ खाने के लिए अपने से बड़ा कोई न पाया तो उसने यह कहते हुए अपनी ही शपथ खाई, “निश्चय मैं तुझे आशीष दूँगा और निश्चय ही मैं तुझे बढ़ाऊँगा।” (इब्रानियों 6:13-14)

एक ऐसा जन है जिसका मूल्य और आदर और गौरव और बहुमूल्यता और महानता और सुन्दरता और प्रतिष्ठा अन्य सभी मूल्यों से बढ़कर है — दस हज़ार गुणा बढ़कर — और वह जन स्वयं परमेश्वर है। इसलिए जब परमेश्वर शपथ खाता है, तो वह अपनी ही शपथ खाता है।

यदि वह उससे और ऊँचे स्तर पर जा सकता था, तो वह चला जाता। क्यों? आपकी आशा में आपको दृढ़ प्रोत्साहन देने के लिए। स्वयं की शपथ खाने के द्वारा परमेश्वर कह रहा है कि उसके लिए हमें आशिष देने की प्रतिज्ञा के वचन को तोड़ना उतना ही असम्भव है जितना कि यह असम्भव है कि वह स्वयं को कभी तुच्छ समझे।

परमेश्वर विश्व में सर्वाधिक मूल्यवान है। परमेश्वर से अधिक मूल्यवान या अद्भुत कुछ भी नहीं है। इसलिए, परमेश्वर स्वयं अपनी अर्थात् परमेश्वर की शपथ खाता है। और ऐसा करने के द्वारा वह कहता है, “मैं चाहता हूँ कि तुम मुझ पर उतना अधिक भरोसा करो जितना सम्भव है।” क्योंकि इब्रानियों 6:13 कहता है, कि यदि और सम्भव होता, तो उसने हमें वह दे दिया होता। “जब परमेश्वर ने शपथ खाने के लिए अपने से बड़ा कोई न पाया तो उसने यह कहते हुए अपनी ही शपथ खाई।”

हमारा परमेश्वर ऐसा है, वह परमेश्वर जो स्वयं में आपकी अटल आशा को यथासम्भव प्रेरित करने के लिए प्रयासरत है। इसलिए, शरण के लिए परमेश्वर के पास भागें। जगत की उथली और स्वयं को पराजित करने वाली आशाओं से फिरें, और परमेश्वर पर अपनी आशा रखें। शरणस्थान और आशा की चट्टान के रूप में परमेश्वर के जैसा न कोई जन है और न ही वस्तु।

साझा करें
जॉन पाइपर
जॉन पाइपर

जॉन पाइपर (@जॉन पाइपर) desiringGod.org के संस्थापक और शिक्षक हैं और बेथलेहम कॉलेज और सेमिनरी के चाँसलर हैं। 33 वर्षों तक, उन्होंने बेथलहम बैपटिस्ट चर्च, मिनियापोलिस, मिनेसोटा में एक पास्टर के रूप में सेवा की। वह 50 से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं, जिसमें डिज़ायरिंग गॉड: मेडिटेशन ऑफ ए क्रिश्चियन हेडोनिस्ट और हाल ही में प्रोविडेन्स सम्मिलित हैं।

Articles: 407

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  1. जब परमेश्वर स्वयं की शपथ खाता है (Current)

    जॉन पाइपर | November 23, 2025
  2. मृत्यु का पूर्वाभ्यास (Rehearsal)

    जॉन पाइपर | December 31, 2025
  3. तैयार और सशक्त किए गए

    जॉन पाइपर | December 30, 2025
  4. एक भयानक गन्तव्य

    जॉन पाइपर | December 29, 2025
  5. महिमा ही लक्ष्य है

    जॉन पाइपर | December 28, 2025
  6. आपका लक्ष्य क्या है?

    जॉन पाइपर | December 27, 2025
  7. आपदा के विषय में कैसे विचार करें

    जॉन पाइपर | December 26, 2025
  8. क्रिसमस के तीन उपहार

    जॉन पाइपर | December 25, 2025
  9. क्रिसमस के दो उद्देश्य

    जॉन पाइपर | December 24, 2025
  10. परमेश्वर का अवर्णनीय उपहार

    जॉन पाइपर | December 23, 2025
  11. कि तुम विश्वास करो

    जॉन पाइपर | December 22, 2025