सम्पूर्ण क्षतिपूर्ति

October 28, 2025

सम्पूर्ण क्षतिपूर्ति

“मैं तुम से सच सच कहता हूँ, ऐसा कोई नहीं जिसने मेरे और सुसमाचार के कारण घर या भाईयों या बहिनों या माता या पिता या बच्चों या खेतों को छोड़ दिया हो, और वह वर्तमान समय में घरों और भाईयों और बहिनों, और माताओं, और बच्चों और खेतों को सौ गुना अधिक न पाए, पर सताव के साथ, तथा आने वाले युग में अनन्त जीवन।” (मरकुस 10:29-30)

यहाँ पर यीशु का अर्थ यह है कि वह स्वयं हर एक त्याग की भरपाई करता है।

  • यदि आप यहाँ पर एक माँ के स्नेह और चिन्ता को त्यागते हैं, तो आप सदा-उपस्थित ख्रीष्ट से सौ गुना स्नेह और चिन्ता को प्राप्त करते हैं।
  • यदि आप भाई के भाईचारे को त्यागते हैं, तो आप ख्रीष्ट से सौ गुना उत्साह और भाईचारा प्राप्त करते हैं।
  • यदि आप उस घरेलू अनुभव को त्यागते हैं जो आपके घर पर था, तो आपको यह जानकर सौ गुना सान्त्वना और सुरक्षा प्राप्त होगी कि आपका प्रभु सारे घरों का स्वामी है।

भावी सुसमाचार प्रचार-प्रसारकों से यीशु कहता है कि, “मैं तुम्हारे लिए इतना अधिक कार्य करूँगा, और तुम्हारे पक्ष में होने की प्रतिज्ञा करता हूँ कि तुम यह नहीं बोल पाओगे कि तुमने कुछ त्याग भी किया था।”

पतरस की “त्याग” वाली आत्मा के प्रति यीशु का क्या प्रतिउत्तर था? पतरस ने कहा, “हम तो सब कुछ छोड़कर तेरे पीछे हो लिए हैं” (मरकुस 10:28)। क्या इस “आत्म-त्याग” वाली आत्मा को यीशु द्वारा सराहा जाता है? नहीं, इसको झिड़का जाता है।
यीशु ने पतरस से कहा, “ऐसा कोई भी नहीं है जिसने मेरे लिए इतना त्याग किया हो कि मैं उसे सौ गुना न लौटा पाया हूँ —  हाँ, एक मायने में इसी  जीवन में, और आने वाले युग का अर्थात् अनन्तकाल के जीवन के विषय में तो मैंने अभी उल्लेख ही नहीं किया है।”

साझा करें
जॉन पाइपर
जॉन पाइपर

जॉन पाइपर (@जॉन पाइपर) desiringGod.org के संस्थापक और शिक्षक हैं और बेथलेहम कॉलेज और सेमिनरी के चाँसलर हैं। 33 वर्षों तक, उन्होंने बेथलहम बैपटिस्ट चर्च, मिनियापोलिस, मिनेसोटा में एक पास्टर के रूप में सेवा की। वह 50 से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं, जिसमें डिज़ायरिंग गॉड: मेडिटेशन ऑफ ए क्रिश्चियन हेडोनिस्ट और हाल ही में प्रोविडेन्स सम्मिलित हैं।

Articles: 407

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  1. सम्पूर्ण क्षतिपूर्ति (Current)

    जॉन पाइपर | October 28, 2025
  2. मृत्यु का पूर्वाभ्यास (Rehearsal)

    जॉन पाइपर | December 31, 2025
  3. तैयार और सशक्त किए गए

    जॉन पाइपर | December 30, 2025
  4. एक भयानक गन्तव्य

    जॉन पाइपर | December 29, 2025
  5. महिमा ही लक्ष्य है

    जॉन पाइपर | December 28, 2025
  6. आपका लक्ष्य क्या है?

    जॉन पाइपर | December 27, 2025
  7. आपदा के विषय में कैसे विचार करें

    जॉन पाइपर | December 26, 2025
  8. क्रिसमस के तीन उपहार

    जॉन पाइपर | December 25, 2025
  9. क्रिसमस के दो उद्देश्य

    जॉन पाइपर | December 24, 2025
  10. परमेश्वर का अवर्णनीय उपहार

    जॉन पाइपर | December 23, 2025
  11. कि तुम विश्वास करो

    जॉन पाइपर | December 22, 2025